फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: तालगांव डकैती के मामले में मिले अहम सुराग, बदमाशों के करीब पहुंची पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। तालगांव के रसूलपुर गांव में रिटायर्ड लेखपाल अमर सिंह वर्मा के घर डकैती मामले में पुलिस बदमाशों के करीब पहुंच गई है। बदमाशों की तलाश में जुटी आठ टीमों को अहम सुराग मिले हैं। इन टीमों में स्वाट सर्विलांस की चार टीमें और स्थानीय पुलिस की चार टीमें शामिल हैं। आईजी रेंज किरण एस इस पूरे मामले पर प्रतिदिन की रिपोर्ट परिक्षेत्र कार्यालय में तलब कर रहे हैं।
विज्ञापन


रसूलपुर के रिटायर्ड लेखपाल अमर सिंह वर्मा के घर 17 जनवरी को रात करीब 1 बजे छह से सात बदमाश छत के रास्ते अंदर घुसे। अवैध असलहों के दम पर घर में मौजूद सभी लोगों को बंधक बना लिया। इसके बाद करीब 17 लाख रुपये का माल लेकर भाग गए। रविवार सुबह पुलिस को घटना की जानकारी हुई। इसके बाद आठ टीमों का गठन कर बदमाशों की तलाश शुरू हो गई। सोमवार को आई परिक्षेत्र लखनऊ किरण एस ने पीड़ितों से मुलाकात की। साथ ही उनकी सुरक्षा का भरोसा दिया। इसके साथ ही बदमाशों की तलाश तेज हो गई।
सूत्रों के अनुसार बदमाशों की तलाश में लगी टीमों ने वारदात के दिन और उसके आस पास करीब तीन से चार दिनों का मोबाइल नेटवर्क और टावरों का डाटा एकत्र किया है। उसके आधार पर कई अहम साक्ष्य पुलिस टीमों को मिले हैं। कुछ मुखबिरों ने भी पुलिस को घटना में शामिल संदिग्धों के बारे में जानकारी दी है। इसके बाद पुलिस ने कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस टीमें बदमाशों के बेहद करीब पहुंच गई हैं। एएसपी उत्तरी आलोक सिंह ने बताया कि सभी पुलिस टीमें तेजी से बदमाशों की तलाश में जुटी हैं। जल्द घटना का अनावरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें