फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन करते आठ वाहन पकड़े

Mon, 21 Sep 2015 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस की संयुक्त टीम ने रविवार देर रात अवैध खनन की रोकथाम को लेकर छापामार कार्रवाई की। पुलिस को देख अवैध खनन कर रहे लोग मौके से भाग खड़े हुए। टीम ने खनन कर रही एक जेसीबी व ढुलाई में लगी सात ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को कब्जे में लिया है। पुलिस ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


इलाकाई थानाक्षेत्र के ग्राम दाउदपुर में पिछले तीन दिनों से जेसीबी द्वारा अवैध खनन किया जा रहा था। रात के समय खनन की मिट्टी को ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में लादकर ढोया जा रहा था। अवैध खनन की शिकायत ग्रामीणों ने एसडीएम सिधौली सुरेश सोनी से की। जिस पर एसडीएम ने तहसीलदार पीसी आर्या को कार्रवाई के निर्देश दिए।

रविवार की रात करीब 11:30 बजे तहसीलदार पीसी आर्या व थानाध्यक्ष अजय मिश्र ने हमराही बल के साथ दाउदपुर में छापा मारा। अचानक प्रशासन व पुलिस की टीम देख खनन कर रहे लोग जेसीबी और ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़ मौके से भाग निकले। टीम ने मौके से एक जेसीबी और सात ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष अजय मिश्र ने बताया कि बरामद वाहनों को थाने लाया गया है। जबकि अज्ञात लोगों के विरुद्ध केस दर्ज करने की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें