फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीतापुर में पकड़ी गई अवैध शराब की फैक्टरी, पांच गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। यूपी एसटीएफ ने सीतापुर के महोली में अवैध शराब के कारोबार का भंडाफोड़ किया है। यहां से पांच लोगों को गिरफ्तार करते हुए एसटीएफ ने भारी मात्रा में देशी शराब, स्प्रिट, विभिन्न ब्रांड के ढक्कन, बोतल व अन्य सामान बरामद किए हैं। एसटीएफ की ओर से बताया गया है कि महोली थाना क्षेत्र में लखनऊ-सीतापुर-बरेली हाईवे के किनारे स्थित मां वैष्णो धर्मकांटा के पास अवैध शराब का निर्माण व भंडारण की सूचना मिली थी।
विज्ञापन

इस पर सब इंस्पेक्टर करूणेश पांडेय एसटीएफ लखनऊ के नेतृत्व में एक टीम गठित कर कार्रवाई की गई, जिसमें भारी मात्रा में अवैध शराब और शराब से जुड़े अन्य सामान बरामद किए गए। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में महोली के ही विजय कुमार वर्मा और अकुंश वर्मा दोनों सगे भाई व बलवीर वर्मा, घाटमपुर कानपुर देहात के सुमित कुमार, विधनू और कानपुर नगर के शिवशंकर शामिल हैं।
पूछताछ में विजय कुमार वर्मा ने बताया कि वह अपने चार-पांच साथियों के साथ मिलकर सीतापुर व आस-पास जिस ब्राण्ड के शराब की खपत ज्यादा होती है, उसी ब्राण्ड के शराब बनाता है और सप्लाई करता है। विजय की निशानदेही पर पकड़े गए बाकी आरोपियों ने बताया कि अवैध शराब बनाने का काम व भंडारण काफी दिनों से कराया जा रहा है।
विज्ञापन

स्प्रिट में पानी, कलर व अन्य केमिकल मिलाकर शराब तैयार की जाती है, जिसे बोतलो मे भरकर सिलिंग मशीन के माध्यम से ढक्कन को सील कर देते हैं तथा बोतलों के ऊपर मॉंग के अनुरूप विभिन्न ब्राण्ड के रैपर चिपका दिए जाते हैं। काम इतनी सफाई से किया जाता है कि सामान्यत: देखने वाले को असली शराब होने का आभास होता है। स्प्रिट व अन्य मिश्रण अंदाजे से मिलाये जाते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें