फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़

Tue, 31 May 2016 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
गैस सिलेंडर - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
जिला प्रशासन व पूर्ति विभाग के अधिकारियों ने मंगलवार को शहर कोतवाली इलाके में अवैध गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़ किया है। टीम ने मौके से 17 घरेलू सिलेंडर व गैस रिफिलिंग के उपकरण बरामद किए हैं। शहर में गैस रिफलिंग का धंधा करने वाले दुकानदारों में हड़कंप मच गया है। 
विज्ञापन


सिटी मजिस्ट्रेट राम सेवक द्विवेदी व जिला पूर्ति अधिकारी अभय सिंह ने कैप्टन मनोज पांडेय चौक के निकट एक दुकान पर छापा मारा। अधिकारियों को देखते ही दुकान स्वामी मौके से निकल भागा। हालांकि टीम ने दुकान से 12 भरे हुए सिलेंडर व 5 खाली सिलेंडर बरामद किए।

जबकि 84 छोटे रेगुलेटर, पांच किलो के 3 सिलेंडर व दो किलो के खाली 3  सिलेंडर, तौल की दो इलेक्ट्रिक मशीनें, 1 रिफलर व 2 मल्टी रिफलर बरामद हुए हैं। बरामद हुए सिलेंडरों में 10 इंडेन, 4 भारत व 3 एचपी कंपनी के हैं। अधिकारियों ने बताया कि यहां काफी समय से अवैध रिफिलिंग का धंधा चल रहा था।
विज्ञापन


दुकान मालिक की पहचान रामकोट थाना क्षेत्र के ग्राम इलसिया ग्रंट निवासी बृजेश के रूप में हुई है। उसके खिलाफ केस दर्ज कराया जा रहा है। क्षेत्र के नागरिकों की मानें तो यहां पर लंबे समय से खुलेआम सड़क किनारे गैस रिफिलिंग का काम चल रहा था। यदि कोई विरोध करता था, तो दुकान स्वामी ऊंची पहुंच की धमकी देता था। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि जिम्मेदारों की मिली भगत न होती, तो छापा पड़ने से पहले ही दुकानदार मौके से न भागता। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें