सीतापुर। अटरिया पुलिस ने शुक्रवार को छावन बाजार में अवैध ढंग से भंडारित पटाखा सामग्री बरामद की है। इसकी अनुमानित कीमत दो लाख रुपये आंकी गई है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। थानाध्यक्ष उमाकांत शुक्ला ने बताया कि दोनों आरोपी दिवाली पर इन अवैध पटाखों को खपाने की कोशिश में थे।
पुलिस को छावन निवासी अवधेश कुमार पटेल और गनेरा गांव निवासी प्रमोद कुमार रावत द्वारा अवैध ढंग से पटाखों के भंडारण की सूचना मिली। यह भी पता चला कि दोनों आरोपी दिवाली में इन पटाखों को खपाने की फिराक में थे। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर दोनों आरोपियों को छावन बाजार से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध विस्फोटक सामग्री के दो बड़े गत्ते बरामद किए गए। उसमें करीब डेढ़ क्विंटल पटाखा सामग्री बरामद हुई। दोनो आरोपियों पर विस्फोटक अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।