बिसवां। कस्बा क्षेत्र में मंगलवार दोपहर उपजिलाधिकारी शिखा शुक्ला के नेतृत्व में अभियान चलाकर अवैध कब्जा हटाया गया। रेउसा मार्ग स्थित सब्जी मंडी से लेकर मुख्य चौराहे होते हुए दीप होटल तक बुलडोजर चला।
अभियान के दौरान प्रशासन ने दुकानों के सामने नालों पर रखे गए टिन शेड, बांस-बल्ली और अन्य अस्थायी कब्जे को ढहा दिया। कुछ दुकानदारों ने एसडीएम के आदेश पर स्वयं अतिक्रमण हटाया तो कुछ का अतिक्रमण प्रशासन ने हटवाया। एसडीएम शिखा शुक्ला ने बताया कि नालों पर अतिक्रमण के कारण जलनिकासी बाधित हो रही थी। बरसात के मौसम में जलभराव से समस्या होती थी।