फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: बैंकों में हड़ताल से 350 करोड़ का लेनदेन हुआ प्रभावित

Thu, 12 Feb 2026 08:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
प्रदर्शन करते बैंक कर्मचारी।
विज्ञापन
सीतापुर। केंद्रीय श्रमिक संगठनों के आह्वान पर बृहस्पतिवार को बैंक कर्मचारी एक दिवसीय हड़ताल पर रहे। इंडियन बैंक जोनल ऑफिस परिसर में इकट्ठा होकर कर्मचारियों ने श्रम कानूनों में किए गए बदलावों के विरोध में प्रदर्शन किया। बैंक हड़ताल में इंडियन बैंक, पंजाब नेशनल बैंक सहित अन्य बैंक के कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

सीतापुर इकाई इंडियन बैंक अम्प्लाइज यूनियन के जिला सचिव अंकुर गुप्ता ने बताया कि श्रम कानूनों में किए गए बदलावों से कर्मचारियों के अधिकारों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है और यह ट्रेड यूनियन व्यवस्था को कमजोर करने का प्रयास है। इस हड़ताल के चलते बृहस्पतिवार को पूरे जिले में लगभग 350 करोड़ रुपये का लेनदेन प्रभावित रहा।
बैंक कर्मचारियों की मांग है कि केंद्रीय सरकार द्वारा लागू नई श्रम संहिताएं और बैंकों का निजीकरण बंद हो। इसके साथ ही पर्याप्त भर्तियां की जाएं। आउटसोर्सिंग व ठेका प्रथा को बंद करना चाहिए। कॉरपोरेट्स से बकाया व डूबे कर्ज की वसूली के लिए कड़े कदम उठाएं। प्रदर्शन के दौरान संतोष कुमार सिंह, सुनील कुमार, अंगद सिंह, पवन, विजय, राकेश, रामखेलावन, प्रमिला, शेफाली, अभिषेक, संतोष, रामगोपाल, मुनेंद्र सिंह, राकेश यादव व राजाराम सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें