फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टॉप 10 अपराधियों को करें चिह्नित : डीएम

Fri, 30 Jan 2026 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर व एसपी अंकुर अग्रवाल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में अभियोजन, शांति व कानून व्यवस्था कार्यों संबंधी समीक्षा बैठक हुई। अभियोजन विभाग की तरफ से एजेंडा प्रस्तुत करते हुए कानूनी कार्रवाई व उपलब्धियों से संबंधित जानकारी दी गई।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने विभिन्न वादों की स्थिति पर चर्चा कर प्रभावी पैरवी करने के निर्देश दिए। महिला संबंधी अपराधों व एससी एसटी एक्ट के वादों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने टॉप-10 अपराधियों को चिह्नित कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि अपीलों को समय से दाखिल कराया जाए। आरोपियों को कड़ी सजा मिले, इसके लिए प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। ‎
कानून व्यवस्था की बैठक के दौरान निर्देश दिए कि भूमि संबंधित विवादों का नियमानुसार निस्तारण कराया जाय। थाना दिवस में प्राप्त शिकायतों का प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करते हुए इसकी सूचना प्रेषित किए जाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि ई रिक्शा के व्यवस्थित संचालन के लिए बनाए गए क्यूआर कोड आधारित प्रक्रिया का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाय। उन्होंने कहा कि रोड एक्सीडेंट के मामलों में समय से डेथ आडिट सुनिश्चित किया जाय।
विज्ञापन

नो हेलमेट नो पेट्रोल का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी नीतीश कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी न्यायिक खालिद अंजुम, अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी एवं दक्षिणी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें