फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षतिग्रस्त मार्गों का चिह्नांकन कर प्रस्ताव शासन को भेजें : राज्यमंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को नगर विकास राज्यमंत्री राकेश राठौर गुरु की अध्यक्षता में लोक निर्माण विभाग के विकास कार्यों की समीक्षा हुई। राज्यमंत्री ने वर्षा ऋतु हेतु क्षतिग्रस्त और संवेदनशील मार्गों के चिह्नांकन के निर्देश दिए। उन्होंने जनहित के महत्वपूर्ण प्रस्तावों को प्राथमिकता से शासन भेजने को कहा।
विज्ञापन

जनप्रतिनिधियों ने बैठक में अपने क्षेत्रों की समस्याओं व आवश्यकताओं को रखा। उन्होंने सड़क मरम्मत, नए निर्माण, चौड़ीकरण, पुल-पुलियों और जल निकासी सुधार संबंधी प्रस्ताव दिए। जनप्रतिनिधियों ने आवश्यक विकास कार्यों को प्राथमिकता से स्वीकृत कराने की मांग की। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने प्राप्त प्रस्तावों का प्रस्तुतिकरण किया। इस बैठक में विधायक ज्ञान तिवारी, निर्मल वर्मा, शशांक त्रिवेदी, जिलाधिकारी राजा गणपति आर और मुख्य विकास अधिकारी दीक्षा जोशी सहित अन्य अधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें