फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना लाइसेंस चलती मिली आइस फैक्ट्री

Tue, 10 May 2016 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ice cube - फोटो : getty
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन टीम ने मंगलवार को महमूदाबाद इलाके में छापा मार बिना लाइसेंस चल रही आइस फैक्ट्री पकड़ी। फैक्ट्री में चारों तरफ गंदगी फैली हुई थी। जिस पर टीम ने नमूना भरा। व्यापारियों को नोटिस जारी की गई है।
विज्ञापन


वहीं खैराबाद इलाके में फूड पॉइजनिंग के शिकार लोगों के आस-पड़ोस के दुकानों की चेकिंग की गई। वहीं पर किराने की दुकान से रिफाइंड ऑयल का एक नमूना भरा।अभिहित अधिकारी वीके सहाय ने बताया जिलाधिकारी के निर्देश पर मुख्य खाद्य सुरक्षाधिकारी अमरेश कुमार, श्रवण गुप्ता व अजय सिंह सोनी के नेतृत्व में एक टीम ने महमूदाबाद इलाके के बेहटी में चल रही आइस फैक्ट्री में छापा मारा।

यहां पर आइस कैंडी बनाई जा रही थी। फैक्ट्री में हर तरफ बहुत गंदगी फैली हुई थी। जिस पर टीम ने बर्फ का नमूना भरा। बिना लाइसेंस के कारोबार करने पर फैक्ट्री मालिक को नोटिस जारी किया गया। वहीं खैराबाद इलाके में तीन दिन पहले फूड पॉइजनिंग से एक ही परिवार के नौ लोग बीमार हो गए थे।
विज्ञापन


जिस पर डीएम ने जांच करने के निर्देश दिए थे। मंगलवार को खाद्य सुरक्षाधिकारी अशोक मिश्र ने कोठरी गांव में दुकानों के खाद्य पदार्थों को चेक किया। पीड़ित परिवार ने बताया राशन घर का था। बाहर से रिफाइंड ऑयल खरीदा। जिस पर टीम ने संबंधित  दुकान से रिफाइंड ऑयल का नमूना भरा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें