फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब में मटकी में भरे मिले प्राचीन सिक्के

Tue, 10 May 2016 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
तालाब में ‌‌म‌िले प्राचीन ‌स‌िक्के। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक तालाब में काफी पुराने सिक्के बरामद हुए हैं। सिक्कों पर अरबी भाषा में लिखा हुआ था। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि सिक्के मुगल काल के हैं। पुलिस ने सिक्कों को अपने कब्जे में ले लिया है। सिक्के पुरातत्व विभाग को जांच के लिए भेजे जाएंगे। 
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के ढोरहा भेरूकहा के कुछ बच्चे गांव के निकट ककरहिया तालाब में नहाने गए थे। इसी दौरान उन्हें एक मटकी मिली। बच्चों ने मटकी में हाथ डाला तो उसमें सिक्के निकले। यह खबर फैलते ही ग्रामीणों ने सूचना थाना इमलिया सुल्तानपुर को दे दी। पुलिस मौके पर पहुंची और सिक्कों को अपने कब्जे में ले लिया।

थानाध्यक्ष बेनी माधव त्रिपाठी ने बताया कि भेरूकहा के ककरहिया तालाब में एक मिट्टी के बर्तन में 53 सिक्के मिले हैं। उन सिक्कों को कब्जे में ले लिया गया है। ये सिक्के किस धातु के हैं, ये जांच के बाद ही पता चलेगा। सिक्कों पर अरबी भाषा में कुछ लिखा हुआ है। जिसकी वजह से लोग तर्क दे रहे हैं कि सिक्के मुगल काल के हो सकते हैं।
विज्ञापन


इस संबंध में सूचना प्रशासन के दे दी गई है। प्रशासन के निर्देश पर इन सिक्कों को जांच के लिए पुरातत्व विभाग को भेजा जाएगा। उधर, ग्राम प्रधान पवन दीक्षित ने बताया कि सिक्कों पर काफी काई जमी थी, जिसकी वजह से उनका असली रंग भी सामने नहीं आ रहा था। जिस भाषा का प्रयोग सिक्कों पर किया गया है, उससे प्रतीत हो रहा है कि सिक्के मुगल काल के ही हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें