फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 अगस्त को लांच होगी ‘हौसला’ 

Sun, 17 Jul 2016 10:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अब गर्भवती महिलाओं व अतिकुपोषित बच्चों को गरमा-गरम भोजन मिलेगा। प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्रों पर इन्हें यह भोजना सप्ताह में छह दिन मुहैया होगा। इनके पोषण एवं स्वास्थ्य के लिए प्रदेश के सीएम अखिलेश यादव ने हौसला पोषण योजना लांच कर दी है। पर सीतापुर जनपद में इस योजना का शुभारंभ दस अगस्त को होगा। योजना की लांचिंग की तैयारी जोरों  पर है।  
विज्ञापन


गर्भवती व कुपोषित बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए प्रदेश सरकार ने सूबे में हौसला पोषण योजना शुरू की है। योजना में गर्भवती महिलाओं को आंगनबाड़ी केंद्रों पर पका-पकाया भोजन मुहैया कराया जाएगा। खास बात तो यह है कि आंगनबाड़ी केंद्रों पर इस योजना में सप्ताह में छह दिन भोजन तो मिलेगा, साथ ही उन्हें प्रत्येक दिन एक मौसमी फल भी खाने को मिलेगा।

यही नहीं सप्ताह में तीन दिन दही, आयरन गोली भी दी जाएगी। इसके अलावा स्वास्थ्य संबंधी परामर्श भी दिए जाएंगे। इसी प्रकार अतिकुपोषित बच्चों को भी गरमा-गरम भोजन खाने को मिलेगा। यही नहीं प्रत्येक माह पांच सौ ग्राम देशी घी, बिस्कुट पैकेट वितरित किए जाएंगे। बच्चे कुरमुरा चने का भी स्वाद ले सकेंगे।
विज्ञापन


मुख्य विकास अधिकारी रविंद्र कुमार बताते हैं कि जनपद में योजना के बेहतर क्रियान्वयन के लिए माइक्रोप्लान तैयार किया जाएगा। प्लान बनाने की जिम्मेदारी जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी प्रदीप कुमार त्यागी व जिला कार्यक्रम अधिकारी आशा सिंह को सौंपी गई है। 

डीडीओ बने नोडल अफसर
हौसला पोषण योजना के बेहतर संचालन के लिए प्रशासन ने जिला विकास अधिकारी डीके दोहरे को नोडल अफसर बनाया है। जो समूचे जनपद में योजना का बेहतर क्रियान्वयन कराएंगे।
विज्ञापन


कंट्रोल रूम में करें शिकायत
डीडीओ कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जिसका दूरभाष नंबर 05862-243162 है। इस पर शिकायतकर्ता अपनी कंप्लेंट दर्ज करा सकेंगे।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें