फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: शौहर ने फोन पर दिया तीन तलाक

Fri, 30 Aug 2024 02:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
लहरपुर। तालगांव के कला बहादुरपुर गांव में एक विवाहिता को शौहर ने फोन पर तीन तलाक दे दिया। पीड़िता ने न्याय के लिए एसडीएम, सीओ से गुहार लगाई है। कला बहादुरपुर गांव निवासिनी शबा (30) ने बताया कि 2014 में उसकी शादी लखीमपुर जिले के सदर कोतवाली के हाजीपुरवा निवासी वसीम संग हुई थी। तब से दहेज के लिए आए दिन उसका पति व सास प्रताड़ित करते थे।
विज्ञापन

बीती 11 जनवरी 2021 को पीड़िता ने लखीमपुर पुलिस अधीक्षक को भी प्रार्थना पत्र दिया था। उस समय कोई भी कार्रवाई नहीं हुई थी। पीड़िता ने एक प्रार्थना पत्र कोतवाली तालगांव में भी दिया था। बताया कि बीती 24 अगस्त को उसके पति ने फोन करके गालियां दीं। विरोध पर तीन तलाक दे दिया। उस समय पीड़िता की मां व मौसी की लड़की भी मौजूद थीं। बृहस्पतिवार को पीड़िता ने राज्य महिला आयोग, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, उप जिलाधिकारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी को प्रार्थना पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें