फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीतापुर: पत्नी की हत्या के बाद सदमे से पति की भी मौत, ग्रामीणों में फैला आक्रोश; सड़क पर शव रखकर किया हंगामा

Fri, 13 Nov 2026 12:02 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर

सार

सीतापुर में मारपीट के दौरान घायल पत्नी की मौत और फिर सदमे से कैंसर पीड़ित पति की जान जाने से भड़के ग्रामीणों व परिजनों ने शवों को सड़क पर रखकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने फरार चल रहे आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग रखी। 
विज्ञापन
मौके पर जुटी लोगों की भीड़, मौजूद पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के सीतापुर में पत्नी की हत्या के बाद सदमे से पति की मौत को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने शुक्रवार को शवों को सड़क पर रखकर हंगामा शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने आरोपियों पर दोहरे हत्याकांड का आरोप लगाया। कड़ी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


घटना महोली कोतवाली क्षेत्र के फतेहपुर गांव की है। यहां बुधवार शाम दो पक्षों के बीच विवाद हो गया था। मारपीट में गंभीर रूप से घायल देवकली निवासी चमेली (55) की जिला अस्पताल में मौत हो गई। वहीं, देर रात उनके पति रामनरेश (58) की भी मौत हो गई। वह कैंसर से पीड़ित थे। पति-पत्नी की मौत से गांव में मातम पसर गया।

विज्ञापन


पुलिस ने गुरुवार दोपहर रामनरेश के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। देर शाम दोनों शव गांव पहुंचे। शुक्रवार सुबह आक्रोशित परिजनों ने शवों को बीहद गौड़-वजीर नगर मार्ग पर देवकली मोड़ के पास सड़क पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। इससे मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया।

प्रदर्शन कर रहे परिजनों की मांग है कि मामले में गिरफ्तार किए गए चारों आरोपियों को जल्द जेल भेजा जाए। साथ ही घटना में शामिल अन्य आरोपियों की भी गिरफ्तारी कर परिवार को न्याय दिलाया जाए।
विज्ञापन


सूचना पर सीओ नागेंद्र चौबे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को समझाने का प्रयास किया। मौके पर तनावपूर्ण स्थिति बनी रही। पुलिस हालात पर नजर बनाए हुए है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें