सीतापुर में तेज रफ्तार टाटा मैजिक ने सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। दोनों वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरे। इस भीषण हादसे में रिश्तेदारी से लौट रहे बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। टाटा मैजिक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
यूपी के सीतापुर में लहरपुर-भदफर मार्ग पर ग्राम किशुनपुर के निकट बृहस्पतिवार देर रात तेज रफ्तार टाटा मैजिक ने बाइक को सामने टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि दोनों वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में चले गए। दुर्घटना में बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है।
विज्ञापन
बताया गया कि कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुलताजपुर निवासी विनोद कुमार (52), हरेराम (32) और छोटक्कन (40) बृहस्पतिवार देर रात एक ही बाइक से ग्राम मिदनिया से रिश्तेदारी से घर लौट रहे थे। किशुनपुर के पास सामने से आ रही टाटा मैजिक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक और टाटा मैजिक दोनों वाहन सड़क किनारे खाई में पलट गए। वहीं टाटा मैजिक चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और निजी वाहन से तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने हरेराम और छोटक्कन को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल विनोद कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फरार टाटा मैजिक चालक की तलाश की जा रही है। हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिवारों में चीख-पुकार मच गई और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।