फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीतापुर: पत्नी के सामूहिक दुष्कर्म में पति ने कराई मदद, वजह हैरान करने वाली

Fri, 29 Nov 2019 12:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर
विज्ञापन
rape shimla
विज्ञापन

एक महिला आरक्षी ने पति और उसके तीन दोस्तों पर सामूहिक दुष्कर्म व दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज कराया है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक मामला आपसी विवाद का है। जांच चल रही है। शहर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली एक महिला आरक्षी लखनऊ में 1090 में तैनात है। उसके आरक्षी पति की लखनऊ के सुरक्षा शाखा में तैनाती है। महिला आरक्षी का आरोप है कि कुछ अर्सा पूर्व वह और उसका पति घर में थे, तभी उसके पति के तीन दोस्त आए। आरोप है कि घर में पति की मदद से उसके दोस्तों ने सामूहिक दुष्कर्म किया।

विज्ञापन


मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता का कहना है कि शादी के बाद से दहेज के लिए उसे ससुराल वाले परेशान कर रहे थे। उसके साथ मारपीट भी की जाती थी। उसकी तहरीर पर पुलिस ने कोतवाली में केस दर्ज किया है। इंस्पेक्टर अंबर सिंह ने बताया कि महिला आरक्षी ने सिपाही से प्रेम विवाह किया था। दोनों में विवाद हुआ। महिला आरक्षी के भाइयों ने उसके पति को पीटा था। उस मामले में भी केस दर्ज हुआ था। बाद में महिला आरक्षी ने दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। इसमें 13 अक्टूबर को मुकदमा दर्ज हुआ था। मामले में जांच चल रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें