फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: एचटी लाइन में ब्रेकडाउन से 100 गांवों की बिजली ठप

Thu, 06 Aug 2026 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
संदना। 33 केवी लाइन में ब्रेकडाउन के चलते सरवा पावर हाउस से जुड़े करीब 100 गांवों की विद्युत आपूर्ति बृहस्पतिवार शाम तीन घंटे तक बाधित रही। इससे पहले सुबह भी ब्रेकडाउन के कारण संदना और रामगढ़ फीडर की बिजली आपूर्ति करीब दो घंटे तक ठप रही।
विज्ञापन


सुबह आपूर्ति बहाल होने के बाद शाम को 33 केवी लाइन में दोबारा फॉल्ट आने से सरवा पावर हाउस की बिजली आपूर्ति प्रभावित हो गई। विद्युत विभाग की टीम ने फॉल्ट ठीक करके आपूर्ति बहाल कराई। सरवा के जेई धर्मेंद्र ने बताया कि लगातार बारिश के कारण 33 केवी लाइन में ब्रेकडाउन की समस्या आ जाती है। फॉल्ट होने पर संदना से सिधौली तक पूरी लाइन की पेट्रोलिंग की जाती है। इसी प्रक्रिया में समय लगने के कारण आपूर्ति बहाल होने में देरी हो जाती है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें