फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: सलमान हत्याकांड में कथित नेता व चार अन्य की नामजदगी

Thu, 06 Aug 2026 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। शहर के मुंशीगंज में गोली मारकर सलमान उर्फ मैनुद्दीन की हत्या के मामले में पुलिस ने पांच अन्य लोगों को भी एफआईआर में शामिल किया है। इसमें एक कथित नेता, उसके होटल के दो कर्मचारी और एक भाई-बहन शामिल हैं। पुलिस ने होटल में काम करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है। मुख्य आरोपियों की तलाश में राजधानी लखनऊ व अन्य जिलों में पुलिस टीमें भेजी गईं हैं।
विज्ञापन

मुंशीगंज की मस्जिद वाली गली निवासी सलमान की मंगलवार रात मोहल्ले में ही गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उसकी पत्नी मीरा ने चौधरीटोला निवासी रजत मिश्र व चुंगी पेट्रोल टंकी निवासी भैरव पर गोली मारने का आरोप लगाया था। इसके साथ ही हत्या की साजिश में पूर्णागिरी नगर निवासी नितेश त्रिवेदी, बिजौरा निवासी आफाक और गदपुरवा निवासी नौशाद के शामिल होने का आरोप लगाया था। बुधवार को ही नितेश, आफाक व नौशाद को पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। रात में पुलिस ने चुंगी चौराहे से नवीनचौक मार्ग पर स्थित एक होटल में काम करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें होटल का मैनेजर बिसवां के गनेशपुर कंकरकुई निवासी दीपेंद्र सिंह उर्फ विक्की व शहर कोतवाली के गांव रसूलपुर निवासी सौरभ शामिल है। पुलिस की जांच में सामने आया कि घटना में लोहरबाग हाल पता महानगर लखनऊ निवासी (कथित नेता) राजा भार्गव उर्फ अभिनव, रसूलपुर निवासी अभिषेक व उसकी बहन कोमल कश्यप भी शामिल हैं। इसलिए इनका नाम भी एफआईआर में बढ़ाया गया है।
इंस्पेक्टर दिनेश प्रकाश पांडेय ने बताया कि बीती दो अगस्त को आरोपी होटल में आकर रुके थे। इसलिए दीपेंद्र और सौरभ को गिरफ्तार किया गया। पांचों को कोर्ट में पेश किया गया है।
विज्ञापन

मतदाता सूची में नाम न होने से परिजन को मिला था टिकट
सूत्रों के अनुसार कथित नेता ने पिछले विधानसभा चुनाव में जिले की एक विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की तैयारी की थी। मतदाता सूची में नाम न होने के चलते उसका टिकट कट गया था। हालांकि उसके परिजन को टिकट मिल गया था। लोहारबाग स्थित उसका मकान पूरी तरह से टूट चुका है। वह काफी समय से लखनऊ में ही रहता है। जिस होटल में आरोपी रुके, वो इसी कथित नेता का बताया जा रहा है। आरोपी रजत मिश्र उसका करीबी है। जब रजत दो तारीख को होटल में रुकने आया था, तो किसी ने उसका आधार कार्ड मांग लिया था। इस पर मैनेजर विक्की ने कर्मचारी को फटकार भी लगाई थी।
ये भी हो सकती है हत्या की वजह
सूत्रों के अनुसार सलमान मादक पदार्थ बेचने में शामिल था। खुद को सुरक्षित रखने के लिए वह कई बार पुलिस से अन्य की मुखबिरी करता था। सलमान ने कई घटनाओं में आरोपियों को पकड़वाने में पुलिस की मदद की थी। बाद में कुछ लोगों का पता चल गया कि सलमान की मुखबिरी पर उन्हें पकड़ा गया था। ऐसे में यह भी सलमान की हत्या की एक वजह हो सकती है।
अब खंगाली जा रहीं हिस्ट्रीशीटरों की फाइलें
इतना बड़ा अपराधी होने के बाद भी रजत की हिस्ट्रीशीट न खुलने से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। नीचे से लगाकर ऊपर तक के सारे पटल जो हिस्ट्रीशीटरों की फाइलें अग्रसारित करते हैं, वह खुद को बचाने में लगे हैं। घटना के बाद उच्चाधिकारियों ने थानेवार जानकारी लेनी शुरू कर दी है कि थानों पर आखिर कितनी हिस्ट्रीशीटर वाली फाइलें लंबित हैं। सूत्र के अनुसार छह माह पूर्व ही चौकी प्रभारी कोहना ने तत्परता दिखाते हुए रजत के दस्तावेजों को पूरा करके शहर कोतवाली में जमा किया। हिस्ट्रीशीट खोलने के लिए उसकी फाइल तैयार हुई हालांकि वह फाइल कोतवाली से उच्चाधिकारियों के बीच ही कहीं किसी पटल पर फंस गई। जो कि अग्रसारित नहीं हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें