इससे विद्यार्थियों के माथे पर चिंता की लकीरें हैं। वह बोर्ड परीक्षा को लेकर खासे परेशान दिख रहे है। यूपी बोर्ड की फरवरी माह में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो जाएगी। उससे पहले प्रयोगात्मक परीक्षाएं होनी है।
सितंबर भर पंचायत चुनाव चलते रहे। कई स्कूल स्ट्रांग रूम बनाए गए जिससे वहां पठन पाठन का काम ठप रहा। जबकि शिक्षक भी चुनाव ड्यूटी पर थे जिससे पढ़ाई प्रभावित हुई। एक बार फिर से प्रधानी चुनाव का बिगुल बज चुका है। उसके बाद शीतकालीन अवकाश हो जाएगा।
ऐसे में कोर्स पूरा होने का बहुत कम समय बचा है। जबकि पचास प्रतिशत कोर्स पढ़ाया जाना शेष है। ऐसे में विद्यार्थी कोर्स पूरा होने को लेकर चिंतित है। उनको इसका डर सता रहा है जब कोर्स जनवरी माह में पूरा होंगा तब रिवीजन का समय नहीं मिलेगा। इससे अच्छे अंक लाना मुश्किल होगा।
केस 1
कोर्स की सता रही चिंता
शहर का राजकीय इंटर कॉलेज। यहां के
विद्यार्थियों के मुताबिक चालीस प्रतिशत कोर्स अधूरा है। जबकि फरवरी में
बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो जाएंगी। उससे पहले प्रधानी चुनाव होना है। दिसंबर
में शीतकालीन अवकाश भी होना है, ऐसे में में कोर्स कब पूरा होगा इसकी चिंता
सता रही है।
केस 2
तैयारियाें पर लग रहा ग्रहण
उजागर लाल
इंटर कॉलेज के विद्यार्थी बोर्ड परीक्षा को लेकर खासे चिंतित नजर आ रहे है।
उनका कहना है प्रयोगात्मक परीक्षाएं नजदीक है। जिससे स्कूल में पठन पाठन
ठप हो जाएगा। इससे पहले पंचायत चुनाव में काफी समय व्यर्थ जा चुका है। अभी
पूरा कोर्स नहीं हो सका है। ऐसे में बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियाें पर
ग्रहण लग रहा है।
केस 3
रिवीजन का नहीं मिलेगा समय
राजकीय
इंटर कॉलेज नीलगांव अटरिया। यहां पर परीक्षार्थी अर्द्ध वार्षिक परीक्षाएं
दे रहे है। विद्यार्थियों का कहना है अर्द्ध वार्षिक परीक्षाएं अधूरे कोर्स
पर कराई जा रही है। जब कोर्स पूरा करने में इतना विलंब होगा तो रिवीजन कब
करेंगे। इससे अधूरी तैयारियों के बीच एग्जाम से गुजरना पड़ेगा।
परिषदीय परीक्षाओं पर भी संकट
शासन ने परिषदीय अर्द्ध वार्षिक परीक्षाएं 16 से 26 नवंबर के मध्य कराने के निर्देश दिए है। लेकिन अभी तक जिला स्तर से स्कीम जारी नहीं की जा सकी। इसको लेकर शिक्षकों में असमंजस है। वह रोजाना अपने ब्लॉक मुख्यालय से जानकारी करते घूम रहे है। जिस पर बीएसए संजीव सिंह का कहना है जल्द परीक्षा की स्कीम जारी की जाएगी। प्रधानी चुनाव के प्रथम चरण से पहले एग्जाम करा लिए जाएंगे।
बहुत पीछे चल रहा कोर्स
पीसीएम का विद्यार्थी हूं। अभी तक गणित, भौतिक व रसायन विज्ञान के कोर्स की हालात ठीक है। जबकि अन्य कोर्स अभी बहुत पीछे चल रहे है।
वैभव दीक्षित
समझ में नहीं आ रहा
परीक्षाएं नजदीक हैं, कोर्स अधूरा है। कब और कैसे पूरा होगा समझ में नहीं आ रहा है।
अनमोल मिश्र
रिवीजन का नहीं मिलेगा समय
फरवरी में एग्जाम शुरू हो जाएंगे। जल्द स्कीम जारी होेने वाली है। लेकिन टारगेट के हिसाब से कोर्स बहुत दूर है। रिवीजन का पर्याप्त समय मिलना मुश्किल लग रहा है।
सुशांत शुक्ल
समय नहीं बचा है
अर्द्ध वार्षिक परीक्षाएं अभी संपन्न हुई है। उसके बाद लगातार कक्षाएं संचालित नहीं हो पा रही है। दीपावली की छुट्टी थी अब चुनाव होने वाला है। ऐसे में बहुत कम समय बचा है।
शशांक
हर हाल में पूरा होगा कोर्स
बोर्ड एग्जाम से पहले हर हाल में कोर्स पूरा करा लिया जाएगा। अगर समय की कमी आती है तो अतिरिक्त क्लास लगाई जाएगी। विद्यार्थियों का अहित नहीं होने दिया जाएगा।
राजा भानु प्रताप सिंह, डीआईओएस