फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड से मृतकों के आश्रितों का हाउस टैक्स माफ

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। नगरपालिका सीतापुर क्षेत्र में जिन लोगों की कोविड के कारण मौत हो गई है। उनके आश्रितों की आर्थिक हालात खराब होने पर उनका एक साल का हाउस टैक्स माफ कर दिया जाएगा। यह निर्णय सोमवार को नगरपालिका परिसर में आयोजित बोर्ड बैठक में हुआ। ऐसे लोगों का अब नगरपालिका द्वारा सर्वे कराकर संख्या तय की जाएगी।
विज्ञापन

नगर पालिका सीतापुर की बोर्ड बैठक सोमवार को पालिका सभागार में हुई। अध्यक्ष राधेश्याम जायसवाल व ईओ गुरू प्रसाद पांडेय की अगुवाई में बैठक में विकास कार्यों से जुड़े मुद्दे व बारिश होने पर शहर में जलभराव की समस्या पर सभासदों ने बात रखी। सभासदों ने कहा कि कोविड में शहर के तमाम लोग मौत के मुंह में समा गए है। उनके परिवार की आर्थिक हालत भी ठीक नहीं है।
ऐसे में इन परिवारों का एक साल का हाउस टैक्स माफ कर दिया जाए। इस प्रस्ताव को सभी सभासदों ने एक स्वर में पास कर दिया। अब नगरपालिका शहर में कोविड की वजह से मौतों का आंकड़ा जुटाएगी। उसके बाद उनका हाउस टैक्स माफ किया जाएगा। सभासदों ने कहा कि बरसात होने पर शहर में कई जगहों पर जलभराव की समस्या हो जाती है, इससे लोगों को काफी परेशानी आ रही है।
विज्ञापन

इस पर जिन स्थानों पर जलभराव की अधिक दिक्कत आ रही है। वहां के लिए एक क्विक रिस्पांस टीम का गठन किया गया है। जिसमें अवर अभियंता राघवेंद्र प्रताप सिंह, अवर अभियंता सौम्या मिश्रा व क्षेत्रीय सफाई निरीक्षक को शामिल किया गया है। सभासद धीरज पांडेय ने मुद्दा उठाया कि रोटी गोदाम मोहल्ले की मुख्य सड़क काफी जर्जर हो गई है।
इसे अध्यक्ष ने नए सिरे से बनवाने का आश्वासन दिया। इसके अलावा शहर के सभी नालों को प्रमुखता से साफ सफाई कराए जाने का प्रस्ताव पास हुआ, इस कार्य में आउटसोर्सिंग से कर्मचारियों को नियुक्त करने का भी प्रस्ताव पास हुआ। जिससे मैन पॉवर की कमी को पूरा किया जा सकें। इसके अलावा फागिंग कराए जाने का भी मुद्दा गूंजा।
बैठक में सभी सभासद मौजूद रहे। ईओ गुरूप्रसाद पांडेय ने बताया कि बोर्ड बैठक में शहर की समस्याओं से संबंधित प्रस्ताव पास हुए है। इन प्रस्तावों पर प्राथमिकता से काम कराया जाएगा।
नामित सभासदों ने बैठक का किया बहिष्कार
बोर्ड बैठक का नामित सभासदों ने बहिष्कार किया। नामित सभासदों ने कहा कि नगरपालिका द्वारा हम लोगों की अनदेखी की जा रही है। पिछले एक बरस में नगरपालिका द्वारा कौन-कौन से काम कराए गए हैं, इसकी जानकारी नहीं दी जा रही है। कोरोना काल में नगरपालिका द्वारा किस तरह लोगों की मदद की गई और इस रोग की रोकथाम के लिए कितना बजट खर्च हुआ है। इसकी जानकारी भी छुपाई जा रही है। इस पर सभासद संजय मिश्रा, इंदू सिंह चौहान, शैलेश महेंद्र आदि सभासद बोर्ड बैठक छोड़कर चले गए। बाद में अध्यक्ष राधेश्याम जयसवाल ने सभी को जानकारी मुहैय्या कराने का निर्देश दिया।
नगर पालिका करेगी सर्वे
नगरपालिका सीतापुर क्षेत्र में कितने लोगों की कोविड के कारण मौत हुई, इसके लिए नगरपालिका सर्वे कर कुल संख्या पता करेगा। स्वास्थ्य विभाग से जारी होने वाले के आंकड़ों के मुताबिक पिछले साल से मौजूदा समय तक जिले में 184 लोग कोरोना महामारी से जान गंवा चुके हैं। सूत्रों के मुताबिक नगरपालिका क्षेत्र में एक सामान्य मकान का वार्षिक गृहकर एक हजार रुपए के आसपास आंका जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें