सीतापुर। शहर कोतवाली के मोहल्ला होली नगर में मंगलवार दोपहर खाना बनाते समय एक घर की दूसरी मंजिल पर आग लग गई। दमकल विभाग की टीम ने आग पर किसी तरह काबू पाया।
मोहित जायसवाल के घर में दूसरी मंजिल पर रसोई में खाना बनाते समय अचानक लपटें भड़क उठीं। देखते ही देखते लपटें तेज हो गईं और घर के अंदर रखा सामान चपेट में आ गया। घर में मौजूद लोगों ने बाल्टियों से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया। इसके बाद भी लपटें नहीं बुझीं। दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इंस्पेक्टर अनूप शुक्ला ने बताया कि सिलिंडर में रिसाव के कारण आग लगने की बात सामने आ रही है।