फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चूल्हे की चिंगारी से मकान राख

विज्ञापन
विज्ञापन
पिसावां (सीतापुर)। धुंदपुर में चूल्हे से भड़की आग से 20 हजार की नकदी सहित एक लाख की संपत्ति राख हो गई। ग्रामीणों ने बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया। ग्रामीणों ने घटना की तहसील प्रशासन को सूचना दी है।
विज्ञापन

पिसावां थाना क्षेत्र के धुंदपुर गांव निवासी रजनीश तिवारी के घर बुधवार की रात्रि को खाना बनाने के बाद आग को चूल्हे में ही छोड़कर सो गये। आधी रात को अचानक चूल्हे से भड़की आग छप्पर में जा लगी।
आग ने पूरे घर को अपनी आगोश में ले लिया। जब तक घर वालों की आंख खुली तब तक आग ने भयंकर रूप धारण कर लिया था। घर वालों ने किसी तरह से घर के बाहर निकल कर अपनी जान बचायी।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने आग को बुझाया। आग में 20 हजार नकदी, अनाज सहित करीब एक लाख का सामान जलकर नष्ट हो गया। घटना के बाद लोगों ने पुलिस व तहसील प्रशासन को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें