सीतापुर। स्वास्थ्य विभाग की टीम को गोंदलामऊ विकासखंड के एक क्लीनिक पर छापा मारा। क्लीनिक बिना पंजीकरण के संचालित हो रहा था। वहां न तो प्रशिक्षित डॉक्टर मिले और न ही पंजीकृत स्टॉफ था। इस पर अस्पताल को सील कर दिया गया है। इस कार्रवाई से अन्य अस्पतालों में हड़कंप मच गया।
गोंदलामऊ विकासखंड के संदना इलाके में न्यू कबीर पॉली क्लीनिक चल रहा था। लगातार इस अस्पताल की शिकायतें स्वास्थ्य विभाग को मिल रही थी। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सुरेंद्र शाही व सीएचसी अधीक्षक डॉ. धीरज मिश्रा ने गुरुवार को अस्पताल पर छापा मारा। दो मरीज भर्ती मिले। अस्पताल में एक भी पंजीकृत स्टॉफ नहीं मिला।
न ही प्रशिक्षित डॉक्टर मिले। मरीजों ने बताया इलाज के बदले मोटी रकम ली जाती है। जब टीम ने अस्पताल प्रशासन से पंजीकरण के प्रपत्र मांगे तो कोई भी कागजात नहीं दिखा सकें। इस पर अस्पताल को सील कर दिया गया है। अस्पताल प्रशासन को तीन दिन के अंदर प्रपत्र मुहैया कराने की हिदायत दी है।