फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: जलभराव से निजात की उम्मीद, नाला निर्माण कार्य शुरू

Sun, 27 Sep 2026 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
नैमिषारण्य। तीर्थनगरी नैमिषारण्य के वार्ड नंबर एक में लाला राम नारायण सहगल इंटर कॉलेज के पास से निकलने वाले मार्ग पर लंबे समय से बनी जलभराव की समस्या के समाधान की कवायद शुरू हो गई है। इस समस्या को लेकर क्षेत्रीय निवासियों के साथ श्रद्धालुओं को हो रही परेशानी का मामला अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया था। इसका संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने शनिवार को इस मार्ग पर जल निकासी के लिए नाला निर्माण का कार्य शुरू कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


डीएम के निर्देश पर नाला निर्माण के लिए जेसीबी मशीन से खुदाई का कार्य भी शुरू करा दिया गया है। बारिश के दौरान जलनिकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण इस मार्ग पर पूरे समय जलभराव की समस्या के कारण लोगों आवागमन की परेशानी से जूझना पड़ता है। महंत दिवाकरानंद, संत रामेश्वर दास, गोपाल दीक्षित, देवेश बाजपेई समेत अन्य लोगों ने नाला खोदाई का कार्य शुरू कराने पर जिलाधिकारी सहित अन्य अफसरों का आभार जताया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नाला बनने के बाद क्षेत्र में जल निकासी बेहतर होगी और लंबे समय से चली आ रही जलभराव की समस्या से स्थायी राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें