फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेहतर कार्य करने वाले हुए सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। 24 जनवरी से चल रहे तीन दिवसीय उत्तर प्रदेश दिवस कार्यक्रम का समापन मंगलवार को हुआ। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया। नेहरू युवा के कार्यक्रमों ने भी सभी को प्रभावित किया। मुख्य अतिथि सीडीओ संदीप कुमार ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं व उत्कृष्ट कार्य करने वालों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

राजकीय इंटर कालेज प्रांगण में चल रहे उत्तर प्रदेश दिवस कार्यक्रम का समापन 26 जनवरी को हुआ। इस मौके पर बेसिक शिक्षा विभाग के द्वारा मिशन प्रेरणा, मिशन शक्ति एवं अन्य विषयों पर प्रस्तुत किए गए सांस्कृतिक कार्यक्रमों, कठपुतली शो एवं गीतों ने सभी का मन मोह लिया। विकास खंडों में मिशन शक्ति एवं मिशन प्रेरणा में किए गए उत्कृष्ट कार्यों की लघु फिल्म का भी प्रदर्शन किया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने चित्रकला, निबंध, भाषण आदि प्रतियोगिताओं के विजेताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। बेसिक शिक्षा विभाग के मिशन शक्ति एवं बालिका सशक्तीकरण कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों को भी सम्मानित किया।
सीडीओ संदीप कुमार ने कहा, आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश महिला, युवा, किसान, सबका विकास, सबका सम्मान पर आधारित तीन दिवसीय आयोजन का मुख्य उद्देश्य शासन की लाभार्थीपरक योजनाओं की जानकारी सभी तक पहुंचाना था। विभिन्न विभागों के स्टालों के माध्यम से योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के साथ उनसे सभी को लाभान्वित भी किया गया है। शिक्षा से ही समाज में बड़ा बदलाव लाया जा सकता है।
विज्ञापन

शिक्षा ही समाज के लिए सबसे बेहतर निवेश है। उन्होंने सभी को प्रेरित करते हुए कहा, अपने बच्चों को शिक्षित अवश्य बनाएं। बेटे के समान बेटियों को भी शिक्षित अवश्य बनाएं। बच्चों का विद्यालय में प्रवेश अवश्य कराएं जिससे वह शिक्षित हो सकें। कार्यक्रम का संचालन सेक्रेट हार्ट डिग्री कालेज की डा. शशि कला मिश्रा एवं जिला व्यायाम शिक्षक राज शर्मा ने किया।
जिला विकास अधिकारी राकेश कुमार पांडेय, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अजित कुमार, उपायुक्त श्रम एवं रोजगार सुशील कुमार श्रीवास्तव, प्राचार्य राजकीय इंटर कालेज नरेंद्र सिंह सहित सम्बन्धित विभागों के अफसर, विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं, एनसीसी कैडेट मौजूद रहे।
नहीं लगा पीएम आवास योजना ग्रामीण का स्टॉल
उत्तर प्रदेश दिवस के तीन दिवसीय आयोजन का मुख्य उद्देश्य शासन की लाभार्थीपरक योजनाओं की जानकारी सभी तक पहुंचाना था। विभिन्न विभागों के स्टालों के माध्यम से योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के साथ उनसे सभी को लाभान्वित किया जाना भी इसका उद्देश्य था।
बावजूद इसके पीएम आवास योजना ग्रामीण के तहत ग्रामीणों को योजना की जानकारी देने के लिए विभाग ने स्टॉल ही नहीं लगाया। इससे इस योजना की जानकारी के तमाम जरूरतमंद भटकते रहे। उन्हें आयोजन के तीनों दिन स्टॉल नहीं दिखाई दिया। इस योजना का संचालन जिला ग्राम्य विकास अभिकरण के द्वारा किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें