फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: बौद्धकथा के बाद रुकवाया होलिका दहन

Sat, 15 Mar 2025 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
प्रदर्शन करते ग्रामीण।
विज्ञापन
सकरन (सीतापुर)। कुंभारनपुरवा में बौद्ध कथा के बाद एक पक्ष के लोगों ने ग्रामीणों को होलिका दहन करने से राेक दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह होलिका दहन करवाया। कुंभारनपुरवा मजरा खजुरा गांव निवासी रामभूखन गौतम के यहां बौद्ध कथा हो रही थी। कथावाचक काजल बौद्ध ने बृहस्पतिवार रात होलिका दहन को लेकर अभद्र टिप्पणी की। फिर हिंदू देवी-देवताओं के प्रति टिप्पणी की।
विज्ञापन


इससे ग्रामीण आक्रोशित हो गए उसके बाद ग्रामीण रात 12 बजे होलिका दहन करने गए तो रामभूखन गौतम व कथावाचक ने अपने साथियों के साथ वहां पहुंचकर होलिका दहन करने से मना कर दिया। ग्रामीण गुड्डू, दीपू, राहुल, विमलेश, रोहित, शिवपूजन, कमलकिशोर, रामकिशुन, रामशंकर, कपिल आदि ने बताया कि बगैर इजाजत के गांव में बौद्धकथा का आयोजन हुआ है।

कथावाचक द्वारा हिंदू देवी-देवताओं के प्रति अमर्यादित शब्दों का प्रयोग किया जाता है। ग्रामीणों ने सूचना रात में पुलिस को दी थी। सुबह छह बजे मौके पर पहुंची पुलिस की मौजूदगी में होली जलवाई। थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार ने बताया कि मौके पर जाकर होली जलवा दी गई थी। गांव में शांति है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें