फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: संकलन केंद्र पहुंची उत्तरपुस्तिकाएं, चार केंद्रों पर होगा मूल्यांकन

Sat, 15 Mar 2025 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। यूपी बोर्ड परीक्षा समाप्त होने के बाद अब मूल्यांकन की बारी है। छह तहसीलों के संकलन केंद्र से उत्तरपुस्तिकाएं जिला केंद्र पर शनिवार को पहुंच गई है। 17 मार्च से गैर जनपद से उत्तरपुस्तिकाएं जनपद में आना प्रारंभ होंगी। इसको लेकर माध्यमिक शिक्षा विभाग तैयारियों में जुटा हुआ है।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन 19 मार्च से प्रारंभ होना है। इसको लेकर माध्यमिक शिक्षा विभाग तैयारियों में जुटा हुआ है। जिले में इस बार तहसीलवार छह संकलन केंद्र बनाए गए थे। तहसीलाें के कॉलेजों से उत्तरपुस्तिकाओं को मुख्य संकलन केंद्र पर जमा किया जाता है। इस केंद्र से गैर जनपद को उत्तरपुस्तिकाएं भेजी जाती है।
अब परीक्षाएं समाप्त हो चुकी है। इससे अब तहसील के संकलन केंद्रों से उत्तरपुस्तिकाओं को जीआईसी के मुख्य संकलन केंद्र पर जमा करने की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। शनिवार को महोली, मिश्रिख, महमूदाबाद, सिधौली, लहरपुर, बिसवां से उत्तरपुस्तिकाएं जीआईसी सीतापुर को पहुंचीं। रविवार को यहां से उत्तरपुस्तिकाएं गैर जनपद को जानी शुरू हो जाएंगी।
विज्ञापन

वहीं 17 मार्च से जिले में जांचीं जाने वाली उत्तरपुस्तिकाएं आनी शुरू हो जाएगी। संकलन केंद्र पर इनको सुरक्षित तरीके से रखवाने की प्रक्रिया चल रही है। जीआईसी प्रधानाचार्य अनिल कुमार ने बताया कि सुरक्षित तरीके से उत्तरपुस्तिकाओं को रखवाया जा रहा है।

बोर्ड से आएगी कक्ष निरीक्षकों की सूची
यूपी बोर्ड से परीक्षकों की सूची डीआईओएस व संबंधित कॉलेजों को आएंगी। हालांकि अभी यह सूची नहीं आई है। उम्मीद है रविवार को इस मूल्यांकन कार्य में लगे परीक्षकों की सूची आ जाएगी। उसके बाद परीक्षकों को 18 मार्च को अपने संबंधित केंद्र पर आमद दर्ज करानी होंगी।
विज्ञापन


चल रही है तैयारियां
मूल्यांकन को लेकर तैयारियां चल रही है। तहसीलों से उत्तरपुस्तिकाओं को सुरक्षित तरीके से रखवाया जा रहा है।
राजेंद्र सिंह, डीआईओएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें