फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: आठवीं तक के बच्चों की छुट्टियां 10 जनवरी तक बढ़ीं

विज्ञापन
गुनगुनी धूप में पार्क में मस्ती करते बच्चे। - फोटो : गुनगुनी धूप में पार्क में मस्ती करते बच्चे।
विज्ञापन
सीतापुुर। नए साल में लगातार कड़ाके की सर्दी और बर्फीली हवाओं से परेशान लोगों को बृहस्पतिवार दोपहर खिली धूप ने तीन-चार घंटे खासी राहत दी। हालांकि, शाम होते ही ठिठुरन और शीतलहर फिर प्रचंड हो गई। पहाड़ों से आने वाली बर्फीली हवाओं ने लोगों को कंपकंपाने पर मजबूर कर दिया। शीतलहर के प्रकोप को देखते हुए डीएम ने आठवीं तक के बच्चों की छुट्टी 10 जनवरी तक बढ़ा दी है। यह आदेश अंग्रेजी-हिंदी माध्यम के सभी बोर्ड के स्कूलों पर लागू होगा। कक्षा नौ से 12 तक के बच्चों की कक्षाएं सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक चलेंगी।
विज्ञापन

बदली व शीतलहर के कारण बृहस्पतिवार को पूर्वाह्न 11:30 बजे तक लोगों को कंपकंपी छूटती रही। इसके बाद सूरज निकला तो गुनगुनी धूप ने थोड़ी राहत पहुंचाई। बाजारों में चहल-पहल बढ़ गई। वहीं, गुनगुनी धूप सेंकने लोग घरों की छतों पर और बाहर लॉन में पहुंच गए। हांलाकि, इस बीच सात किमी प्रति घंटे की गति से चलने वाली सर्द हवाओं के कारण गलन बरकरार रही। लगातार तीसरे दिन भी न्यूनतम पारा छह डिग्री सेल्सियस पर स्थिर रहा। सूरज ढलने के साथ गलन व शीतलहर का सितम फिर शुरू हो गया। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार बृहस्पतिवार को जिले का अधिकतम तापमान 16 डिग्री और न्यूनतम तापमान 06 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पहाड़ों पर बर्फबारी के असर से शीत लहर का प्रकोप धूप निकलने के बाद भी कुछ दिन जारी रहेगा। बीच-बीच में घना कोहरा भी पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें