फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: प्रकाश पर्व पर गतका पार्टी के हैरतअंगेज करतब ने किया दंग

विज्ञापन
सिधौली में सिखों के दसवें गुरु गुरुगोविंद सिंह के जन्मदिवस पर बृहस्पतिवार को शोभायात्रा निकाली - फोटो : सिधौली में सिखों के दसवें गुरु गुरुगोविंद सिंह के जन्मदिवस पर बृहस्पतिवार को शोभायात्रा निकाली गई।
विज्ञापन
हरगांव (सीतापुर)। गुरुद्वारा कमेटियों की ओर से बृहस्पतिवार को सिख धर्म के दसवें गुरु एवं खालसा पंथ के संस्थापक गुरु गोबिंद सिंह का प्रकाश उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान पंज प्यारों की अगुवाई में शोभायात्रा निकाली गई तो समूचा वातावरण गुरुवाणी से गुंजायमान हो गया। पंजाब की गतका पार्टी के सदस्यों ने तलवारबाजी व जंजीर में बंधे लोहे के गोले को एक हाथ से घुमाने के साथ विभिन्न हैरतअंगेज करतब दिखाए।
विज्ञापन

बदोनी गुरुद्वारे से निकली शोभायात्रा में सिख समाज की महिलाओं, पुरुषों व बच्चों के साथ अन्य वर्ग के लोग भी भारी संख्या में शामिल हुए। विभिन्न मार्गों पर भ्रमण करते हुए शोभायात्रा हरगांवगंज गुरुद्वारा पहुंंची। यहां से चीनी मिल गेट से होते हुए हरगांव चौराहा आई। पंजाब से आई गतका पार्टी ने चौराहे पर विभिन्न हैरतअंगेज करतब दिखाए। इसके बाद शोभायात्रा लहरपुर मार्ग पर स्थित सूर्यकुंड तीर्थ स्थल मेला मैदान मार्ग, बस्ती मार्ग, मुख्य चौराहा होते हुए पुन: हरगांवगंज गुरुद्वारा पहुंचकर संपन्न हुई। वहां लंगर का आयोजन किया गया। इसमें सैकड़ों भक्तों ने प्रसाद चखा। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला, नगर पंचायत अध्यक्ष गफ्फार खान, सरदार हरदेव सिंह, लाडी सिंह, बलवंत सिंह, पप्पू सरदार, ज्ञानी गुरदीप सिंह चीमा, सरदार गुरुचरण सिंह, उदित बाजपेई आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें