फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: होली में फरसा और डबल इंजन से बरसेगा रंग

Sat, 08 Mar 2025 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
पिचकारी की सजी दुकान।
विज्ञापन
सीतापुर। होली के त्योहार को लेकर बाजार सजने लगे हैं। इस बार फरसा, डबल इंजन और हथौड़ा के अलावा कई स्वरूपों में आई पिचकारी से रंगों की बारिश होगी। नई तरह की पिचकारियां बच्चों को काफी आकर्षित कर रही हैं। रंग-गुलाल, स्प्रे, टोपी और मुखौटे भी दुकानों पर उपलब्ध हैं। खरीदारी को लेकर बच्चों में खासा उत्साह नजर आ रहा है।
विज्ञापन


होलिका दहन 13 मार्च को है। रंगों का पर्व होली 14 मार्च को मनाई जाएगी। इसके लिए तैयारियां शुरू हो गईं हैं। जैसे-जैसे होली नजदीक आ रही है वैसे-वैसे बाजार की रंगत बदलती जा रही है। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक के बाजार रंग-गुलाल के साथ तरह-तरह की पिचकारी और मुखौटे से गुलजार हो रहे हैं। बाजार में एक से बढ़कर एक पिचकारी दिखाई पड़ रही हैं।
शहर में रंग-गुलाल व पिचकारी के विक्रेता पंकज बताते हैं कि होली के लिए बाजार सज रहा है। आने वाले दो दिनों के बाद बाजार पूरी तरह से त्योहार के रंग में डूब जाएगा। इस बार कारोबार अच्छा होने का अनुमान है। बताया कि बाजार में 50 से 2000 रुपये तक की पिचकारी मौजूद है। इस बार फरसा, हथौड़ा और डबल इंजन से रंगों की बारिश होगी। यह पिचकारियां क्रमश: 160 रुपये, 150 और 400 रुपये में उपलब्ध हैं। इसके अलावा बच्चों के लिए डोरेमान, छोटा भीम और गुलाल गन भी बाजार में आई है। होली में इस बार हर्बल गुलाल की खासी मांग देखी जा रही है।
विज्ञापन




गुलाल से भरे फायर सिलिंडर, सिगरेट पाइप पिचकारी की धूम

होली पर बच्चों के रंग-गुलाल की मस्ती में डूबने के लिए बाजार में कई तरह की पिचकारी आई हैं। इनमें 100 रुपये की सिगरेट पाइप पिचकारी आकर्षित कर रही है। छोटा 750 व बड़ा 1100 रुपये का फायर सिलिंडर और 450 रुपये का कार टैंक भी धूम मचा रहा है।


पुष्पा दाढ़ी और कई तरह के मुखौटे खींच रहे ध्यान
रंग-अबीर, पिचकारी के साथ आकर्षक मुखौटे व दाढ़ी भी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहे हैं। फिल्मी हस्तियों के अलावा नेताओं, खिलाड़ियों के मुखौटे, कार्टून, डोरेमोन आदि के मुखौटे बिक रहे हैं। सबसे ज्यादा मांग पुष्पा दाढ़ी की है, यह 80 रुपये की बिक रही है। मुखौटे 20 से लेकर 200 रुपये तक में बिक रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें