फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: खेली फूलों की होली, चढ़ा भक्ति का रंग

Mon, 08 Sep 2025 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
हरगांव में जल विहार महोत्सव में खेली गई फूलों की होली।
विज्ञापन
हरगांव (सीतापुर)। नगर में चल रहे तीन दिवसीय जल विहार महोत्सव का सोमवार को मेधावी छात्रों को सम्मानित करने के साथ समापन हो गया। इस दौरान सजीव झांकियां देख श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए। फूलों की होली का आनंद लेते हुए हर कोई भक्ति रंग में डूबा नजर आया।
विज्ञापन

नगर के जोशी टोला स्थित शिव मंदिर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के दौरान ब्रज के कलाकारों ने फूलों की होली खेली। इसमें भगवान राधा-कृष्ण के स्वरूप के साथ सभी श्रद्धालुओं ने भी होली खेली। इसी क्रम में कलाकारों ने हनुमानजी का वृहद रूप दिखाकर दशकों में रोमांच पैदा कर दिया। जल विहार मेला कमेटी की ओर से मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान पावनी मिश्रा, आरोही मिश्रा, कशिश मिश्रा, शाश्वत झा, अरनव जायसवाल, नितिन तिवारी, सोनल जोशी, नैंसी, अभिराज प्रताप, आयुष पांडेय, आदित्य अवस्थी, रितेश यादव, दृष्टि मिश्रा, सजल जायसवाल, अरीबा बानो को प्रतीक चिह्न व उपहार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर आयोजक चंद्रशेखर मिश्रा, पूर्व ब्लाॅक प्रमुख प्रेम सुंदर अवस्थी, राजेंद्र त्रिपाठी, राजीव रंजन मिश्रा, शांतनु मिश्रा, सुनील मिश्र, भारत भूषण मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें