फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: संदिग्ध हालात में सड़क किनारे मिला हिस्ट्रीशीटर का शव

Thu, 24 Sep 2026 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
महमूदाबाद। नगर के शेरापुर गांव में बुधवार सुबह थाने के हिस्ट्रीशीटर रहिलामऊ निवासी शादाब (35) का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। शव के पास एक दुपट्टा भी मिला है। पुलिस के साथ ही फोरेंसिक टीम ने पहुंचकर मौके पर जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

सीओ महमूदाबाद कपूर कुमार ने बताया कि शेरापुर में पानी की टंकी से गायत्री मंदिर मार्ग के किनारे शादाब का शव सड़क पर पड़ा मिला। उसके शरीर पर चोट के कोई भी निशान नहीं मिले हैं। शादाब महमूदाबाद कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर था, उसपर चोरी, लूट, जानलेवा हमला, जालसाजी, गैंगस्टर के मामलों की प्राथमिकी दर्ज हैं। इनमें महमूदाबाद थाने में पांच, सदरपुर में एक व बाराबंकी जिले की सफदरजंग कोतवाली में तीन प्राथमिकी हैं। प्रथम दृष्टया पुलिस शराब के अत्यधिक सेवन से मौत होने की बात कह रही है। आगे की कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर तय होगी।
ग्रामीणों के अनुसार शादाब कार चालक का काम करता था। घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर उसने किराए पर एक कमरा ले रखा था। घटना के बाद पुलिस ने घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले हैं। इसके साथ ही शादाब के मोबाइल की कॉल डिटेल, सीडीआर की भी जांच की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें