सीतापुर। महमूदाबाद के एक निजी विद्यालय में अध्ययनरत दो साल पहले हाईस्कूल की यूपी टॉपर अपने नंबरों से संतुष्ट नहीं हैं। प्रियांशी सोनी ने इस बार इंटर में जनपद में टॉप टेन में 10वीं रैंक हासिल की है। हिंदी में नंबर कम मिलने के चलते वह इस विषय की पुन: मूल्यांकन की अपील करेंगी।
वर्ष 2023 में यूपी में हाईस्कूल में प्रदेश टॉपर रही प्रियांशी सोनी का भी रिजल्ट इस बार हिंदी विषय में कम नंबर के चलते कमजोर हो गया। इंटर परीक्षा परिणाम में प्रियांशी सोनी को गणित में 100 में 99, केमिस्ट्री में 98, फिजिक्स में 95, अंग्रेजी में 94 अंक मिले हैं। हिंदी में केवल 75 नंबर मिले हैं। प्रियांशी का कहना है कि हिंदी विषय में 100 प्रतिशत प्रश्न सही हल किए हैं। प्रियांशी अपने हिंदी के परिणाम से संतुष्ट नहीं हैं। वह इस विषय का दोबारा मूल्यांकन करवाएंगी।
हिंदी ने बिगाड़ा टॉपर का गणित, दोबारा मूल्यांकन का करेंगी दावा