फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: हाईटेंशन लाइन का तार टूटा, 90 गांवों की बिजली गुल

Fri, 30 Jun 2023 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सकरन/सीतापुर। क्षेत्र में गुरुवार शाम हाईटेंशन लाइन का तार टूटने से 90 गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। इससे लगभग डेढ़ लाख की आबादी प्रभावित हुई। शुक्रवार शाम को आपूर्ति बहाल हो सकी।
विज्ञापन


सकरन क्षेत्र के शाहपुर, लहसडा, बोहरा, गोडियनपरवा, काजीपुर, प्यारापुर, सुमरावां, सैदापुर आदि करीब 100 गांवों को बिजली की आपूर्ति सांडा उपकेंद्र से की जाती है। गुरुवार शाम करीब सात बजे बिसवां-सकरन मार्ग के किनारे प्यारापुर के पास लगे खंभे से हाईटेंशन लाइन का तार टूट गया। जिसके चलते समूचे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
करीब 24 घंटे तक आपूर्ति बाधित रही। इससे डेढ़ लाख आबादी को दिक्कतें उठानी पड़ीं। उपभोक्ता रामनरेश, प्रदीप वर्मा, बिशम्भर बाजपेई, अनिल शुक्ल, मोहित यादव आदि ने बताया कि लगातार बिजली गुल होने से मोबाइल और इनवर्टर भी डिस्चार्ज हो गए। इससे समस्या बढ़ गई। गर्मी में रात जागकर काटनी पडी। क्षेत्रीय अवर अभियंता संतोष कुमार ने बताया कि शुक्रवार शाम तार को जोड़कर विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें