फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: स्वास्थ्यकर्मी को मारी गोली, हालत गंभीर

Fri, 30 Jun 2023 11:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। शहर कोतवाली इलाके में सब्जी लेने गए एक स्वास्थ्यकर्मी को एक युवक ने गोली मार दी। आननफानन उसे जिला अस्पताल लाया गया, जहां से उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

रसूलपुर गांव निवासी बालकराम (45) सीएचसी मिश्रिख में अकाउंटेंट है। पुलिस के मुताबिक वह घर से सब्जी लेने गया था। तभी लौटते समय अज्ञात युवक ने असलहे से उसके पीठ में गोली मार दी। इससे वहां भगदड़ मच गई।
स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। शहर कोतवाल आलोक मणि त्रिपाठी ने बताया कि घायल ने एक युवक पर फायरिंग का आरोप लगाया है। आरोपी की पत्नी पीड़ित के साथ काम करती है। मामला प्रेम-प्रसंग का लग रहा है। पीड़ित की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें