फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेंशन लाइन का तार टूटा

Wed, 10 Feb 2016 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हाईटेंशन तार टूटने से नगर के कई मोहल्लाें की आपूर्ति ठप हो गई। यहां पर विद्युतापूर्ति बाधित हुए कई दिन हो चुके हैं। बावजूद इसके पावर कॉर्पोरेशन अब तक आपूर्ति की बहाली नहीं कर सका है।
विज्ञापन


शनिवार की रात थोक मोहल्ले में बिजली का हाईटेंशन तार टूट जाने से बिजली आपूर्ति गुल हो गई थी। रविवार को लाइन सही करने गए विद्युत कर्मियों को स्थानीय लोगों ने लाइन दुरुस्त नहीं करने दिया।

स्थानीय निवासी अधिवक्ता वेद प्रकाश त्रिपाठी आदि ने मोहल्ले से हाईटेंशन हटाने की बात कही। लाइन न हटने तक आपूर्ति बंद करने को कहा गया।

इस पर विवाद गरमाता देख कर्मी वापस चले आए। जिसके चलते थोक, रन्नूपूर मोहल्ले की विद्युत आपूर्ति शनिवार से ठप पड़ी हैं। अधिशासी अभियंता आरबी यादव ने बताया कि मामला संज्ञान में आया हैं शीघ्र ही विद्युत आपूर्ति बहाल कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें