फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: रेवान पीएचसी पर शुरू हुई हेपेटाइटिस की जांच

Fri, 04 Sep 2026 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जहांगीराबाद। सकरन के सीतारामपुरवा गांव में हेपेटाइटिस के 79 मरीज मिलने के बाद अब रेवान पीएचसी में जांच होगी। बृहस्पतिवार को यहां जांचें शुरू कर दी गईं। सात मरीजों ने जांच करवाई। हालांकि इन सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। सीतारामपुरवा गांव की स्क्रीनिंग होने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने रेवान पीएचसी को चुना था। यहां पर जांच की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन


आसपास के गांवों के लोग यहां पर जाकर आसानी से जांच करवा सकते हैं। स्वास्थ्य विभाग के निर्देश के बाद भी जांचें शुरू नहीं हुईं तो अमर उजाला में संवाद न्यूज एजेंसी की खबर प्रकाशित हुई। इसके बाद हरकत में आए जिम्मेदारों ने जांच शुरू करा दी है। यहां पर चिकित्सक की तैनाती नहीं है। ऐसे में एलटी संजय ने जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें