फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: बेहटा से 20 किमी दूर शेखपुर पहुंचा हेपेटाइटिस का संक्रमण, तीन लोगों में पुष्टि

विज्ञापन
गांव में पहुंची टीम। - फोटो : गांव में पहुंची टीम।
विज्ञापन
लहरपुर(सीतापुर)। बेहटा के बाद अब लहरपुर विकासखंड में हेपेटाइटिस का संक्रमण पहुंच गया है। सोनसरी में 141 मरीज मिलने के बाद करीब 20 किलोमीटर दूर शेखूपुर में हेपेटाइटिस के तीन मरीज संक्रमित मिले हैं। इन मरीजों का लखनऊ के एक प्राइवेट अस्पताल से इलाज चल रहा है। इन मरीजों के संपर्क में आए 35 मरीजों के सोमवार को ब्लड सैंपल लिए गए।
विज्ञापन

शेखूपुर में पति-पत्नी व पुत्र बीमार थे। इन सभी का इलाज लखनऊ में एक प्राइवेट हॉस्पिटल में चल रहा था। पांच अगस्त को जांच के दौरान तीनों हेपेटाइटिस बी से संक्रमित मिले। राज्य सरकार की सूचना पर सीएमओ डॉ. सुरेश कुमार के निर्देश पर गांव में एक विशेष शिविर सोमवार को लगाया गया। इसमें परिवार के संपर्क के आए 35 लोगों के ब्लड सैंपल लिए गए। सीएचसी अधीक्षक डॉ. अरविंद वाजपेयी ने बताया कि पीड़ित परिवार पर बराबर नजर रखी जा रही है। प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
कारण जानने का होगा प्रयास
सीएमओ डॉ. सुरेश कुमार ने बताया कि हेपेटाइटिस की सूचना पर गांव में टीम भेजी गई थी। अब कारण जानने की कोशिश की जाएगी। सोनसरी गांव भले ही दूर हो, लेकिन यह देखा जाएगा कि इस गांव के लोग वहां तो नहीं जा रहे थे। अगर नहीं जा रहे थे तो गांव में कोई न कोई हेपेटाइटिस से पहले से संक्रमित तो नहीं था। परिवार के लोगों की भी जांच होगी। इसके बाद ही कारण पता चल सकेंगा, आखिर शेखूपुर में यह संक्रमण कैसे पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें