फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: भैंस चोरी कर भागे बदमाशों ने पुलिस वाहन को मारी टक्कर

विज्ञापन
टक्कर लगने से क्षतिग्रस्त पुलिस वाहन। - फोटो : टक्कर लगने से क्षतिग्रस्त पुलिस वाहन।
विज्ञापन
महोली। इलाके में पशु तस्करों ने रविवार रात पुलिस के पीआरवी वाहन को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। जब पीआरवी वाहन पर सवार पुलिसकर्मियों ने आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया तो बदमाशों ने उनपर जानलेवा हमला कर दिया। इसके बाद पुलिस ने पीछा कर आरोपियों को लखीमपुर खीरी जिले के पास से पकड़ा। हालांकि सोमवार को पूरे मामले का पुलिस पटाक्षेप करती नजर आई।
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों के अनुसार यूपी 112 का वाहन यूपी 32 डीजी 6615 रविवार को गश्त पर था। इसी बीच वाहन संख्या यूपी 25 सीटी 6013 में तीन भैसों को लादा जा रहा था। बताया जा रहा है कि इन वाहन पर लादी जा रही भैंसे चोरी की थीं। कुछ दिन पहले अलग-अलग स्थानों से इन भैंसों को चोरी किया गया था। जब पुलिसकर्मियों ने उनको रोकने का काम किया तो दबंगों ने उनके साथ हाथापाई करते हुए मौके से भाग निकले, जैसे-तैसे पुलिस वाहन समेत तीन आरोपियों को कोतवाली तक ला पाई। इसके बाद पूरे मामले को दबानें का प्रयास शुरू हो गया। जिस वाहन को पुलिस पकड़कर थाने तक लाई थी उसे इंस्पेक्टर दिलीप चौबे व उनकी टीम ने कहीं और खड़ा करा दिया। इंस्पेक्टर का कहना है कि उनको मामले की कोई जानकारी नहीं है।
ग्रामीणों व पुलिस टीम पर किया था पथराव
सूत्र बताते हैं कि पिकअप में लादी गई दो भैसें इमलिया सुल्तानपुर के एक गांव से चोरी की गई थीं। तीसरी भैंस को बदमाश महोली के एक गांव से चोरी कर रहे थे। इतने में ही कुछ लोगों ने शोर मचा दिया। इस पर ग्रामीणों ने यूपी 112 को जानकारी दे दी। बदमाश पिकअप को लेकर मूडाहूसा से भागे तो पुलिस वाहन ने भी उसका पीछा किया। पिकअप महोली हाइवे पर चढ़कर मैगलगंज पहुंची, फिर जिला लखीमपुर खीरी के मोहम्मदी-बरबर मार्ग पर लोगों ने उसे पकड़ लिया। वहां से ग्रामीणों की सहायत से पिकअप लाई गई।
विज्ञापन

फूड कंपनी के नाम पर दर्ज है वाहन
सूत्रों के मुताबिक जो पिकअप पकड़ी गई है वह बरेली की एक फूड कंपनी के नाम पर दर्ज है। इसका पता बरेली के दस आदर्श नगर कॉलोनी डीलापीर के नाम से दर्ज है। माना यह भी जा रहा है कि पुलिस कई ऐसे लोगों को बचाने में जुटी है, जो कि इस भैंस चोरी गैंग के मुखिया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें