फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब जनता की मदद के लिए थानों पर बनेंगे हेल्प बूथ

Thu, 23 Mar 2017 10:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पुलिस को जानकारी देता व्यक्ति।
विज्ञापन
योगी आदित्य नाथ के सत्ता संभालते ही पुलिस को और सक्रिय करने के लिए कई योजनाओं पर काम हो रहा है। शोहदों के खिलाफ एंटी रोमियो दल गठित करने के बाद अब हर थाने पर लोगों की सहूलियत के लिए हेल्प बूथ बनाए जाने की तैयारी है। इसे लेकर सीतापुर पुलिस ने कवायद शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन


दरअसल प्रदेश के नए मुखिया के कमान संभालने के बाद पुलिस प्रशासन बेहद सक्रिय हो गया है। इसी सिलसिले में एंटी रोमियो टीमों का गठन कर शोहदों के खिलाफ कार्रवाईयां शुरू हो गई।

ऐसी स्थिति में पुलिस के आला अधिकारियों ने आपस में बैठक कर हर थाने पर हेल्प बूथ बनाने का सुझाव दिया। जहां एक महिला व एक पुरुष पुलिसकर्मी को तैनात किया जाएगा। थानों पर शिकायत लेकर जाने वाले पीड़ितों की हेल्प बूथ के जरिए मदद की जाएगी।
विज्ञापन


यहां तैनात पुलिसकर्मी थाने पहुंचने वाले फरियादियों से उनकी समस्या सुनेंगे। उनके प्रार्थना पत्र की रजिस्टर में उसकी इंट्री करेंगे। हेल्प बूथ पर तैनात पुलिस कर्मी पीड़ित को सलाह देने के साथ ही उन्हें उच्चाधिकारियों जैसे थाने पर एसओ या एसएसआई आदि से मुलाकात कराएंगे।

हेल्प बूथ की संबंधित थाने के इंचार्ज द्वारा निगरानी की जाएगी। वहां बनाए जाने वाले रजिस्ट्रर की जांच होगी और आने वाले शिकायत पर होने वाली कार्रवाई की निगरानी भी की जाएगी।

एसओ के अलावा क्षेत्राधिकारी द्वारा भी थाने के निरीक्षण के दौरान हेल्प बूथ रजिस्टर आदि चेक किया जाएगा। ताकि जिस मकसद से हेल्प बूथ बनाए जा रहे हैं, वह मकसद पूरा हो रहा है अथवा नहीं। हेल्प बूथ बनाए जाने को लेकर जिले के थानों पर कवायदें शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें