फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालिका को नकल करवाते पकड़े गए कक्ष निरीक्षक 

Thu, 23 Mar 2017 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
परीक्षा देतीं छात्राए ।
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा में गुरुवार को एक कक्ष निरीक्षक बालिका को नकल करवाते हुए पकड़े गए। वही दूसरी पाली में एक छात्र पर्ची के सहारे नकल कर रहा था। जिस पर शिक्षक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया गया है। दोनो नकलची की उत्तरपुस्तिकाएं बदलवा दी गई।
विज्ञापन


जिला विद्यालय निरीक्षक राजा भानु प्रताप सिंह ने बाबू सिंह इंटर कॉलेज पिसावां का मुआयना किया। पहली पाली में हाईस्कूल के विज्ञान का प्रश्रपत्र चल रहा था। यहां पर कक्ष निरीक्षक सरवन लाल एक बालिका को नकल करवा रहे थे।

जिस पर बालिका की उत्तरपुस्तिका बदलवा दी गई। कक्ष निरीक्षक के खिलाफ डीआईओएस ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। डायट प्रवक्ता हरिश्चंद्र के नेतृत्व वाले सचल दल ने जय गुरुदेव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेथरा माधव को चेक किया। दूसरी पाली में एक छात्र पर्ची के सहारे नकल कर रहा था। इसकी भी उत्तरपुस्तिका बदलवा दी गई।
विज्ञापन

 
6139 ने छोड़ी परीक्षा 
यूपी बोर्ड परीक्षा में गुरुवार को 61 हजार 818 विद्यार्थी पंजीकृत थे। इसके सापेक्ष 55 हजार 679 ने एग्जाम दिया। जबकि 6 हजार 139 ने परीक्षा छोड़ दी। पहली पाली में हाईस्कूल का विज्ञान का प्रश्रपत्र था।

इस प्रश्रपत्र में 49 हजार 666 विद्यार्थियों में से 44 हजार 663 ने परीक्षा दी। जबकि 5003 ने नदारद रहे। इंटरमीडिएट में प्राविधिक कला में 681 विद्यार्थी पंजीकृत थे। जिसमे 570 ने एग्जाम दिया। जबकि 111 गैर हाजिर रहे। चित्रकला के प्रश्रपत्र में 11 हजार 582 विद्यार्थियों में 10 हजार 557 ने परीक्षा दी। जबकि 1025 गैर हाजिर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें