फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: हाईकोर्ट में पांच अगस्त को होगी सांसद राकेश राठौर केस की सुनवाई

विज्ञापन
राकेश राठौर।
विज्ञापन
सीतापुर। कांग्रेस सांसद राकेश राठौर की बुधवार को उच्च न्यायालय की लखनऊ खंडपीठ में न्यायाधीश करुणेश सिंह पंवार की एकल पीठ में सुनवाई प्रस्तावित थी। अपरिहार्य कारणों से बेंच न बैठने के कारण सुनवाई नहीं हो सकी। मामले में अब पांच अगस्त को सुनवाई होगी।
विज्ञापन

बता दें कि सांसद राकेश राठौर ने पुलिस की ओर से कोर्ट में दाखिल आरोप पत्र के आरोपों को हटाने की मांग की है। न्यायिक भाषा में कहें तो उन्होंने अपने ऊपर लगे सभी चार्ज को डिस्चार्ज करने की मांग की है। उनका दावा है कि शहर कोतवाली में दर्ज अपराध संख्या 16/ 2025 के सापेक्ष विवेचक अनूप शुक्ला ने आरोप पत्र दाखिल किया था। इस आरोप पत्र में सांसद ने अपने ऊपर लगे आरोपों को बेबुनियाद बताया। साथ ही पुलिस की विवेचना पर भी सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस की प्रथम दृष्टया जांच में सामने आए तथ्य भी उन पर लगे आरोपों की पुष्टि नहीं कर रहे हैं। अब सांसद पांच अगस्त को सुनवाई के दौरान अपना पक्ष अदालत के सामने रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें