फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैंकर की टक्कर से स्वास्थ्य कर्मी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। शहर कोतवाली इलाके में बुधवार सुबह घर से अस्पताल जा रहे बाइक सवार संविदा स्वास्थ्य कर्मी को बिजवार के पास एक टैंकर ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से जख्मी संविदा स्वास्थ्य कर्मी की इलाज के लिए लखनऊ ले जाते समय मौत हो गई, जबकि उसका साथी बाल-बाल बच गया। हादसे के बाद टैंकर व चालक भाग निकला, लेकिन उसका नंबर देखकर लोगों ने पुलिस को बता दिया।
विज्ञापन

मछरेहटा थाना क्षेत्र के बीहट बीरम गांव निवासी गौरव सिंह उर्फ पवन सिंह शेखावत (28) पुत्र रणंजय सिंह शेखावत जिला महिला अस्पताल में बतौर संविदा स्वास्थ्य कर्मी तैनात था। बुधवार की सुबह वह अपने एक अन्य साथी के साथ बाइक पर सवार होकर घर से अस्पताल जा रहा था। इस बीच जब वह शहर कोतवाली इलाके में बिजवार के निकट निर्माणाधीन फ्लाईओवर के करीब पहुंचे, तभी ब्रेकर के पास बाइक चालक ने वाहन की रफ्तार धीमी की।
इसी बीच पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार टैंकर ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक टैंकर सहित भाग निकला। इस घटना में बाइक सवार स्वास्थ्य कर्मी गंभीर रूप से जख्मी हो गया, जबकि उसके साथी को मामूली चोट आई। गंभीर रूप से जख्मी स्वास्थ्य कर्मी को जिला अस्पताल लाया गया। चिकित्सकों ने गंभीर हालत के चलते लखनऊ रेफर कर दिया। लखनऊ ले जाते समय रास्ते में गौरव सिंह की मौत हो गई। इंस्पेक्टर टीपी सिंह का कहना है कि मामले में केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें