फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: मेले पर दिखा पर्व का असर, कम पहुंचे मरीज

Sun, 10 Aug 2025 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
पीएचसी में जांच करते चिकित्सक।
विज्ञापन
कम पहुंचे मरीज
विज्ञापन

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जहांगीराबाद में 22 मरीज पहुंचे। इनमें चार मरीज पेट दर्द थे। इसके अलावा कुछ मरीज चर्मरोग से भी पीड़ित मिले। जांच कर दवा दी गई। प्रभारी चिकित्सक डॉ. अंशुमान शुक्ल ने बताया कि फार्मासिस्ट देवकलियां पीएचसी पर मेला कर रहे हैं। इसी वजह से वह नहीं आए। अवकाश के चलते मरीजों की संख्या कम रही।


अधिक आए मरीज
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अकैचनपुर फ रीदपुर में डॉ. प्रज्ञा शरण आनंद ने 77 मरीज, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिलरिया में डॉ. आदित्य ने 89, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अकबरपुर में डॉ. अख्तर ने 91, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ढखेरा में डॉ. तलत जहां ने 94 और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खैरुल्लापुर में फार्मासिस्ट अशोक ने 91 मरीजों के स्वास्थ्य का परीक्षण कर उन्हें दवा दी। अवकाश के बावजूद मरीज अधिक रहे। सीएचसी अधीक्षक डॉ. अरविंद वाजपेयी ने बताया कि मरीजों को संचारी रोगों से बचाव की जानकारी दी गई।
विज्ञापन



21 आए मरीज
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर सकरन पर आयोजित मुख्यमंत्री जन अरोग्य मेले में 21 मरीज आए। इनमें सात त्वचा संबंधित बीमारी से पीड़ित थे। पांच लिवर व 9 मरीज बुखार से पीड़ित होकर पहुंचे थे। फार्मासिस्ट डॉ. सिद्दीकी ने सभी मरीजों को दवा दी।




सीतापुर। रक्षाबंधन के अगले दिन रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में लहरपुर को छोड़कर अधिकतर स्वास्थ्य केंद्रों पर मरीजों की संख्या काफी कम रही। चिकित्सक पहुंचे तो वह मरीजों का इंतजार करते रहे। मेले में करीब तीन हजार मरीज आए। इससे पहले मेले में मरीजों की संख्या चार हजार से अधिक रहती थी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला रविवार को जिले के 66 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित किया गया। मेले में चिकित्सक सुबह पहुंच गए लेकिन मरीज बहुत ही धीमी गति से आए। 12 बजे के बाद अधिकतर केंद्रों पर सन्नाटा पसर गया। चार बजे से पहले ही चिकित्सक अस्पताल बंद करके निकल गए। सीएमओ डॉ. सुरेश कुमार ने बताया कि मेले में अधिकतर मरीज बुखार, जुकाम, खांसी व त्वचा रोग के आए थे। इन सभी को एक सप्ताह की दवा देकर जांच करवाने की सलाह दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें