जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता परखने आई राज्य स्तरीय टीम ने
मंगलवार को कई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया। हालांकि इस
दौरान टीम के सदस्यों ने बदहाल व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
मंगलवार को राज्य स्तरीय टीम के सदस्यों ने कई टीमें बनाई। एक टीम
पिसावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची। यहां पर टीम के सदस्यों ने
इमरजेंसी, मरीज का वार्ड, भोजनालय, दवाओं का हाल जाना।
एक्स-रे व पैथोलाजी
को भी देखा। निरीक्षण के दौरान टीम को अस्पताल परिसर में गंदगी मिली। गंदगी
देख टीम के सदस्यों ने नाराजगी जताई। वहीं अन्य अवस्थाओं को दुरुस्त करने
को कहा।
टीम की नाराजगी देखते ही वहां पर मौजूद अमला साफ-सफाई में जुट गया।
करीब दो घंटे तक निरीक्षण करने के बाद टीम रवाना हो गई। टीम के जाने के
बाद भी कर्मचारी सफाई में व्यस्त रहे।
यहां के बाद टीम के सदस्य
बरगावां स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। वहां भी स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली।
इसके अलावा टीमों ने परसेंडी, रेउसा आदि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर
पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का हाल देखा। टीमों ने हर जगह साफ-सफाई रखने
के निर्देश दिए और व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने को कहा।