फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: पिसावां में प्रधानों काे मिला डिजिटल लिटरेसी प्रशिक्षण

Tue, 10 Mar 2026 09:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। पिसावां ब्लाॅक सभागार में मंगलवार को ग्राम प्रधानों को डिजिटल लिटरेसी प्रशिक्षण दिया गया। राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत प्रशिक्षण में ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम प्रधान शामिल रहे।
विज्ञापन

प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ एडीओ पंचायत इकराम अली ने दीप जलाकर किया। पंचायती राज विभाग से आए मास्टर ट्रेनर मान सिंह वर्मा और विशाल गोस्वामी ने ग्राम प्रधानों को ऑनलाइन मोबाइल बैंकिंग के सुरक्षित उपयोग सिखाए। इस दौरान प्रधानों को मेरी पंचायत एप, निर्णय एप और ई-ग्राम स्वराज पोर्टल के संचालन के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही ई-स्मार्टफोन संचालन, ईमेल आईडी, पासवर्ड, पिन, एटीएम पिन और यूपीआई पिन को सुरक्षित रखने के संबंध में भी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।
मास्टर ट्रेनरों ने डिजिटल सुरक्षा के बारे में बताते हुए कहा कि अनजान नंबरों से आने वाली कॉल, मेसेज या वीडियो कॉल से सावधान रहें। किसी भी प्रकार की ओटीपी या निजी जानकारी साझा न करें। साइबर धोखाधड़ी की स्थिति में 1930 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। एडीओ पंचायत इकराम अली ने बताया कि प्रशिक्षण प्राप्त सभी ग्राम प्रधान अपने गांवों में लोगों को डिजिटल सेवाओं के सुरक्षित उपयोग के प्रति जागरूक करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें