फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: प्रधानाध्यापिका सस्पेंड और रसोइया की सेवा समाप्त

Wed, 05 Aug 2026 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
महमूदाबाद। प्राथमिक विद्यालय छंगापुर में बच्चों को खराब सब्जी और जली रोटियां परोसने की शिकायत की बुधवार को बीएसए डॉ. गोरखनाथ पटेल ने जांच की। शिकायत सही मिलने पर उन्होंने प्रधानाध्यापिका को निलंबित कर दिया। साथ ही रसोइया की संविदा समाप्त कर दी और बीईओ को प्रतिकूल प्रविष्टि दी। मामले में एबीएसए महमूदाबाद व डीसी एमडीएम की भी जिम्मेदारी तय की गई है।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय छंगापुर के एमडीएम का एक वीडियो मंगलवार को वायरल हुआ था। इसमें बच्चों के खाने में दी गई पानी युक्त सब्जी और जली रोटियां नजर आईं। डीएम के निर्देश पर बीएसए डाॅ. गोरखनाथ पटेल, बीईओ उदयमणि पटेल व डीसी एमडीएम बृजमोहन सिंह बुधवार को मामले की जांच करने प्राथमिक विद्यालय छंगापुर पहुंचे। उन्होंने विद्यार्थियों के साथ ही अभिभावकों के बयान दर्ज करते हुए जांच की। बीएसए ने प्रधानाध्यापिका कल्पना वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए महमूदाबाद के प्राथमिक विद्यालय नंदवा से संबद्ध कर दिया। खराब कार्य व्यवहार के साथ ही दाल व सब्जी की गुणवत्ता प्रायः खराब रहने व विद्यार्थियों को पर्याप्त मात्रा में दूध वितरित न करने के कारण रसोइया अनीता की सेवा समाप्त कर दी गई। बीएसए ने बीईओ को प्रतिकूल प्रविष्टि दी। डीसी एमडीएम से भी स्पष्टीकरण मांगा गया है। बीएसए ने इस पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच बीईओ पहला पुष्पराज सिंह को सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें