फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: प्रधानाध्यापक का वेतन रोका, शिक्षक को नोटिस

Sun, 17 May 2026 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। कसमंडा ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय दाउदपुर का जिलाधिकारी ने शनिवार को निरीक्षण किया। डीएम को विद्यालय में कदम कदम पर खामियां मिलीं। विद्यालय में बच्चों के शौचालय व हैंडवॉश की उचित व्यवस्था न मिलने पर प्रधानाध्यापक को नोटिस जारी किया। साथ ही सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त होने तक वेतन रोकने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

शिक्षण कार्य में रुचि न लेने व रजिस्टर अपडेट न होने पर अध्यापक को नोटिस देने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी डाॅ. राजागणपति आर ने कंपोजिट विद्यालय दाउदपुर में सबसे पहले शिक्षकों व बच्चों के उपस्थिति रजिस्टर व शिक्षक डायरी देखी। साथ ही बच्चों की संख्या की जानकारी ली। उन्होंने आकलन ट्रैकर रजिस्टर देखा।
रजिस्टर में त्रुटियां मिलने पर सुधार व रजिस्टर अपडेट रखने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने निपुण तालिका को बारीकी से देखा। उन्होंने कक्षा-3 के बच्चे से पुस्तक भी पढ़वाई। स्मार्ट क्लास पहुंचकर निपुण व संषर्घशील बच्चों से पुस्तक पढ़वाकर शैक्षिक स्तर परखा। इसके बाद रसोईघर पहुंचकर कच्चे चावल की गुणवत्ता परखी।
विज्ञापन

बच्चों के शौचालय व हैंडवॉश की व्यवस्था सही न होने पर प्रधानाध्यापक यासीन अंसारी को नोटिस जारी किया। सभी कार्य पूरे होने तक वेतन रोकने के निर्देश बीएसए को दिए। अध्यापक राजेश को शिक्षण कार्यों में रुचि न होने पर नोटिस जारी करने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें