फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: गड़बड़ी पर प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित

Sun, 11 Oct 2026 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। विकासखंड पहला के कंपोजिट विद्यालय पचदेवराभान में जांच के दौरान कई अनियमितताएं सामने आने पर बेसिक शिक्षा विभाग ने सख्त कार्रवाई की है। जिलाधिकारी के निर्देश पर गठित तीन सदस्यीय जांच समिति की आख्या के आधार पर प्रभारी प्रधानाध्यापक संजीव तिवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। वहीं, विद्यालय के पांच कर्मचारियों को नोटिस जारी करते हुए उनका वेतन व मानदेय अग्रिम आदेश तक रोकने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

जांच समिति ने विद्यालय का स्थलीय निरीक्षण कर शैक्षिक गतिविधियों, साफ-सफाई, संसाधनों के उपयोग और अभिलेखों की स्थिति का जायजा लिया। जांच में विद्यालय परिसर और कक्षाओं में साफ-सफाई की कमी पाई गई। इसके अलावा आईसीटी लैब की सामग्री का उपयोग नहीं किए जाने और मल्टीपल हैंडवॉश यूनिट के क्रियाशील नहीं होने की बात भी सामने आई। जांच आख्या में निर्धारित समय से पहले बच्चों को विद्यालय से छोड़ने, निपुण आकलन पूरा नहीं करने व मध्यान्ह भोजन पंजिका और अन्य आवश्यक अभिलेखों के रखरखाव में कमियों का उल्लेख किया गया है। इसके साथ ही विद्यालय भवन की स्थिति, शिक्षक डायरी और अन्य जरूरी दस्तावेजों को प्रस्तुत नहीं किए जाने संबंधी तथ्य भी जांच समिति ने अपनी रिपोर्ट में दर्ज किए हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें