फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: दो गांवों के पास दिखे मगरमच्छ, ग्रामीणों में दहशत

Sun, 11 Oct 2026 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
लहरपुर। क्षेत्र में बाढ़ और बारिश की मार झेल रहे ग्रामीणों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अब गांवों के आसपास मगरमच्छ दिखाई देने से लोगों में दहशत फैल गई है। शनिवार को कोतवाली क्षेत्र के धौरहरा गांव के पास मगरमच्छ दिखने से हड़कंप मच गया। इससे पूर्व शुक्रवार देर रात मतुवा गांव के किनारे भी मगरमच्छ दिखाई दिया था।
विज्ञापन


धौरहरा गांव के पास सड़क किनारे खंती में भरे पानी में मगरमच्छ दिखाई देने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। लोगों के शोर मचाने पर मगरमच्छ पानी में चला गया। सूचना पर वन दरोगा राजकुमार वर्मा, गोलू, इतवारी लाल और विजय कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से मगरमच्छ को पकड़ने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया गया, लेकिन काफी प्रयास के बावजूद सफलता नहीं मिली। समाचार लिखे जाने तक वन विभाग की टीम मौके पर मौजूद थी।

उधर, मतुवा गांव में रात के अंधेरे में ग्रामीणों ने टॉर्च की रोशनी में मगरमच्छ देखा। पीछा करने पर कुत्तों के भौंकने की आवाज के बीच वह झाड़ियों में घुस गया और फिर पानी में चला गया। सूचना पर उप वन क्षेत्राधिकारी सुनील कुमार ने रात में ही पहुंचकर तलाश की, लेकिन मगरमच्छ का पता नहीं चला। वन दरोगा राजकुमार वर्मा ने ग्रामीणों से जलभराव वाले स्थानों से दूर रहने और सतर्कता बरतने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें